नारियल के लड्डु बनाने की विधी: Nariyal laddu recipe in hindi

नारियल का स्वादिष्ट लड्डु बनाने के लिए ये तरीका अपनाये। 



             लड्डु का सामान


            3 कटोरी नारियल बुरादा
            1.5 कटोरी दूध
            1/4 कटोरी घी 
            1/2 कटोरी ड्राई फ्रूट



             बनाने की विधि


  • एक पैन लीजिये और उसमे घी को डालकर गरम कर ले। 

  • घी को गरम करने के बाद उसमे नारियल के बुरादे को डाल दीजिये और थोड़ा महक आने तक 3-4 मिनट तक भूनिये। 

  • नारियल के बुरादे को अच्छी से भुनने के बाद उसमे दूध को मिला लीजिये। 

  • दूध मिलाने के बाद इसको अच्छी तरह से पकाए गाढ़ा होने तक, इसे बीच बीच मे चलाते रहिये। 

  • अब उसमे ड्राई फ्रूट को भी डाल दीजिये। 

  • इन सब को पकने के बाद ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए रख दे। 

  • ठंडा होने के बाद इसे लड्डु की तरह गोल गोल बना लीजिये। 

  • आपका लड्डु बन बनकर तैयार है इसे आप अब सर्व कर सकते हैं, और खुद भी खा सकते हैं, सजाने के लिए उपर ड्राई फ्रूट का टुकडा और नारियल को पीसकर डाल सकते हैं। 









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने